फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Members elected unopposed from four wards in Nagar Panchayat Nerwa

Rampur Bushahar News: नगर पंचायत नेरवा में चार वार्डों से निर्विरोध चुने सदस्य, तीन पर मुकाबला

Fri, 15 May 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
224 मतदाता निवर्तमान अध्यक्ष समेत छह प्रत्याशियों के भविष्य का करेंगे फैसला
विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)।
नगर पंचायत नेरवा के सात वार्डों में से चार वार्डों में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब तीन वार्डों में मतदान होने बाकी हैं। 17 मई को होने वाले मतदान में कुल 224 मतदाता निवर्तमान अध्यक्ष समेत छह प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। वार्ड नंबर-दो, तीन, चार और छह में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें वार्ड नंबर-दो से सीमा मनसाईक, वार्ड नंबर-तीन से अमन सूद, वार्ड नंबर-चार से राजेंद्र सिंह और वार्ड नंबर-छह से संधीरा कपिल निर्विरोध चुने गए हैं। शेष तीन वार्डों में मुकाबला रोचक बना हुआ है। वार्ड नंबर-एक में निवर्तमान पार्षद शूरवीर राणा और कुलभूषण मोगटा आमने-सामने हैं। इस वार्ड के 60 मतदाता दोनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वार्ड नंबर-पांच में नरेंद्र श्टाइक और राजेंद्र जिंटा के बीच सीधा मुकाबला है। यहां 72 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी तरह वार्ड नंबर-सात में निवर्तमान अध्यक्ष बबिता तंगड़ाइक और रीना के बीच चुनावी मुकाबला होगा। इस वार्ड में 92 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed