फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mega placement drive on 30th in Raja Virbhadra Singh Government College

Rampur Bushahar News: राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव 30 को

Thu, 24 Apr 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
750 पदों पर भर्ती के अवसर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहडू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में 30 अप्रैल को एक भव्य प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। कार्यक्रम काॅलेज के कॅरिअर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल और बी वॉक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे काॅलेज के ऑडिटोरियम हॉल में किया जाएगा। मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में बी वॉक, बीबीए, बीसीए, बीए, बीएससी और बीकॉम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राएं स्नातक पास आउट विद्यार्थी भी भाग लेने के लिए पात्र होंगे। ड्राइव के जरिये करीब 750 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में राजकीय महाविद्यालय संजौली, रामपुर काॅलेज और सरस्वतीनगर काॅलेज के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। इच्छुक छात्र-छात्राएं 28 अप्रैल तक काॅलेज की कॅरिअर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल में पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए प्रतिभागियों को शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियां, दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए काॅलेज में संपर्क किया जा सकता है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ललिता रावत ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed