फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting with Minister Jagat Singh Negi, Reckong Peo, Public Works Department officials

Rampur Bushahar News: विकास कार्यों में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों को किया जाए ब्लैकलिस्ट

Fri, 19 Jul 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Meeting with Minister Jagat Singh Negi, Reckong Peo, Public Works Department officials
रिकांगपिओ में लोक निर्माण विभाग के अ​धिकारियों के साथ आयोाजित बैठक में मौजूद लोक निर्माण विभाग
मंत्री जगत सिंह नेगी ने रिकांगपिओ में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, निर्देश दिए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को रिकांगपिओ में आयोजित बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समयबद्ध सीमा में कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य करने पर बल दिया। कैबिनेट मंत्री ने कड़छम मंडल में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री ने निर्माणाधीन टापरी-चोलिंग वाया उरनी सड़क संपर्क मार्ग, छितकुल-दुमती और निगुलसरी-तरांडा सड़कों के निर्माण कार्य में गुणवत्तायुक्त टारिंग करने के निर्देश दिए। साथी ही मंत्री ने विकास कार्यों में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा रिटेनिंग वॉल, ब्रेस्ट वॉल लगाने और नाबार्ड की ओर से वित्त-पोषित सड़कों पर गहनता से विचार-विमर्श किया। लंबित पड़े कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं, लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित किए जा रहे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्षम, ब्रुआ और निचार के भवन निर्माण, बस स्टैंड भावानगर, बस स्टैंड निचार, खेल स्टेडियम किल्बा, भावानगर और पुलिस थाना सांगला के निर्माणाधीन कार्यों का ब्योरा मांगा। मंत्री ने अधिकारियों और पंचायत जन-प्रतिनिधियों से संवाद कर कार्यों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि समयबद्ध सीमा में निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण किया जा सके।
विज्ञापन


लंबित पड़े कार्यों में मानसून के मद्देनजर जल निकासी पर विशेष बल दिया, ताकि भवन निर्माण के कार्य में स्थिरता से कोई समझौता न हो। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न रहे और मानसून के दौरान अधिक सावधानी बरती जाए। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग कल्पा के अधिशासी अभियंता दिनेश सेन, अधिशासी अभियंता कड़छम प्रमोद उपरेती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed