{"_id":"667d54581edca51b0c059f25","slug":"meeting-regarding-preparations-for-apple-season-in-kotkhai-rohru-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-118016-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: यूनिवर्सल कार्टन को लेकर बागवान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: यूनिवर्सल कार्टन को लेकर बागवान चिंतित
विज्ञापन
कोटखाई में सेब सीजन की तैयारियों को लकेर बैठक
कोटखाई में सेब सीजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (राेहड़ू)। सेब सीजन की तैयारियों को लेकर वीरवार को कोटखाई में बैठक कार्यवाहक एसडीएम ललित कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित ट्रक यूनियन और बागवान भी उपस्थित रहे। बैठक में सेब सीजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बागवानों ने बैठक में सीजन के दौरान पेश आने वाली समस्या को रखा। इसमें सड़कों के रख-रखाव, बिजली आपूर्ति और कोटखाई बाजार में लगने वाले जाम को लेकर प्रशासन का ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान विभिन्न अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बागवानों के अनुसार अभी तक फैक्टरी में यूनिवर्सल कार्टन बनना शुरू नहीं हुआ है। सेब सीजन कुछ दिन बाद शुरू होने वाला है। इस कारण बागवान चिंतित हैं। वहीं, बिजली के अघोषित कटों से भी दिक्कत हो रही है। साथ ही मांग उठाई कि सीजन से पहले सड़कें दुरुस्त की जाएं। ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर जगह-जगह लगे मलबे को ढेर को हटाया जाए। सेब ढुलान का भाड़ा सुनिश्चित किया जाए और माल वाहक वाहनों में जीपीएस लगाए जाए। बैठक में खंड विकास अधिकारी कुनिका, नायब तहसीलदार ललित ठाकुर, थाना प्रभारी अंकुश ठाकुर भी उपस्थित रहे।