{"_id":"5f0de5fe8ebc3e63865e2eef","slug":"meeting-rampur-hp-news-sml3383861165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों की शिकायतों को तुरंत निपटाएं अफसर : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों की शिकायतों को तुरंत निपटाएं अफसर : डीसी
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी गोपाल चंद ने सभी सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों से आग्रह किया कि वे अधिनियम के बारे में लोगों को जागरूक करें।
उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिले में अधिनियम के तहत कोई भी मामला दर्ज नहीं है। अधिनियम के तहत उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समितियों का जिले के दो उपमंडलों कल्पा और पूह में गठन कर दिया है। उन्होंने उपमंडलाधिकारी निचार को समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र उपमंडल स्तर पर भी इस तरह की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, बैठक में गैर सरकारी सदस्य प्रितेश्वरी नेगी और विजय नेगी ने भी सुझाव रखे। उपायुक्त ने दिव्यांगों के लिए गठित जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यालयों में दिव्यांगों की समस्याओं के निवारण के लिए शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त करें। वहीं उन्होंने सुगम भारत अभियान के तहत अपने-अपने कार्यालयों में दिव्यांग जन मित्र सुविधाएं सृजित करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने सभी विभागों को दिव्यांगों के लिए आरक्षित पदों को भी भरने के आदेश दिए। वहीं, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी दिव्यांग जनों के विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। डीसी ने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री के 15 सूत्री कार्यक्रम के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की भी अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित बनाएं।