फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   meeting

हाटकोटी मंदिर में नवरात्र के दौरान नहीं सजेंगी दुकानें

Wed, 11 Mar 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। दुर्गा माता मंदिर परिसर हाटकोटी में इस बार नवरात्रों के दौरान बाहर से आने वाले किसी भी व्यापारी को अस्थायी दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंदिर परिसर में भीड़ के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर विशेष एहतियात बरती जाएगी। कोरोना वायरस के खतरे को लेकर बुधवार को न्यास की बैठक में यह फैसला लिया गया है। नवरात्रों को लेकर दुर्गा माता मंदिर न्यास हाटकोटी की बैठक बुधवार को एसडीएम बीआर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय किया गया कि बाहर से मेले के लिए आने वाले व्यापारियों के लिए मंदिर परिसर में दुकान लगाने की कोई अनुमति नहीं दी जाएगी। हाटकोटी मंदिर के आसपास लोगों से भी आग्रह किया गया कि इस नवरात्र के दौरान किसी प्रकार के खानपान व सामान की दुकान लगाने के लिए अपनी भूमि पर किसी व्यापारी को स्थान न दिया जाए। उन्होंने प्रदेश के बाहर से आने वाले व्यापारियों से आग्रह किया कि हाटकोटी में नवरात्र के दौरान मेले में दुकानें लगाने की तैयारी न करें। हाटकोटी मंदिर परिसर में हर साल नवरात्रों के दौरान प्रदेश व प्रदेश के बाहर से आने वाले व्यापारियों की दुकानें सजती हैं। इस बार मंदिर न्यास ने सरकारी आदेश पर भीड़भाड़ कम करने व कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण से बचाव के लिए ऐसे फैसले लिए हैं। बैठक में नवरात्रों के लिए यातायात व्यवस्था, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान बीते वित्त वर्ष की आय व्यय व अन्य खर्चा को चर्चा के बाद आने वाले वित्त वर्ष के लिए प्रस्तावित बजट को भी पास किया गया। बैठक में तहसीलदार जुब्बल चंद्र मोहन ठाकुर, मंदिर न्यास के सभी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed