{"_id":"5dc418278ebc3e5b2008ece8","slug":"meeting-rampur-hp-news-sml3133454118","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति के लिए प्रशासन एकजुट, एक महीने चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति के लिए प्रशासन एकजुट, एक महीने चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन
meeting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। क्षेत्र में लगातार फैल रहे नशे के काले कारोबार को रोकने और युवाओं को नशे की गर्त से बाहर निकालने के लिए उपमंडल प्रशासन ने एकजुट होकर अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। अब शिक्षण संस्थानों के बाहर सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले और नशे का कारोबार करने वालों पर अब कई विभागों की एक साथ कड़ी नजर रहेगी। रोहडू उपमंडल में नशे को रोकने के लिए विशेष अभियान 15 नवंबर से एक माह के लिए शुरू किया जा रहा है।
नशा मुक्ति अभियान को लेकर एसडीएम कार्यालय में विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस रोहड़ू उपमंडल में चिट्टे की तस्करी के दर्जन मामले पकड़ चुकी है। बैठक में खुलासा हुआ कि क्षेत्र की युवतियां नशे के शिकंजे में फंस चुकी हैं। करीब तीस प्रतिशत युवा इस क्षेत्र के अलग-अलग नशे में संलिप्त हो पाए जा चुके हैं। पिछले साल चिड़गांव की एक युवती का शव ठियोग पुलिस थाना के तहत मिलने के बाद जांच में चिट्टे से जुड़ा मामला सामने आया।
इस दौरान एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने नशे के फैलने के अलग-अलग कारणों को सबके समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि युवाओं के माता-पिता के साथ युवक मंडल, महिला मंडल, स्वयं सेवी संगठनों की सहभागिता नशे को रोकने के लिए सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान डीएसपी सुनील नेगी ने कहा कि लोग नशा करने वाले व नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की गोपनीय सूचना उन तक फोन के माध्यम से पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा संबंधित पुलिस थाना प्रभारी और एसडीएम को भी फोन पर लोग सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल रोहड़ू के प्रभारी चिकित्सक डॉ रविंद्र शर्मा ने कहा कि नशा निवारण के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू में बुधवार और शुक्रवार को युवाओं के साथ काउंसलिंग की व्यवस्था है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों को भी सरकार की ओर से इसके निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम में तहसीलदार जुब्बल चंद्रमोहन ठाकुर ने भी अपने सुझाव रखे। इस दौरान रोहड़ू, जुब्बल, चिड़गांव में विकास खंड अधिकारी, व्यापारमंडल रोहड़ू के प्रधान, सभी विभागों के अधिकारी, स्वयं सेवी संगठन, युवक मंडल, महिला मंडल सहित अन्य लोगों ने भी अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।