फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   meeting

किन्नौरी परंपरागत शराब की व्यावसायिक संभावनाओं को तलाशेगी सरकार : कुंडू

Thu, 31 Oct 2019 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। प्रदेश सरकार किन्नौर जिला में स्थानीय लोगों द्वारा परंपरागत तरीके से अंगूरी, चुल्ली और ब्रांडी आदि से तैयार की जाने वाली शराब की व्यावसायिक संभावनाओं का पता लगाएगी। स्थानीय लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए स्थानीय शराब को देश-विदेश में भी प्रसिद्ध किया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने रिकांगपिओ में अंगूरी, चुल्ली और ब्रांडी शराब निर्माताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने इस दौरान स्थानीय लोगों से किन्नौरी शराब से संबंधित समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

कुंडू ने कहा कि किन्नौर जिला के लोगों द्वारा स्थानीय स्तर पर अपने उपयोग के लिए अंगूर, चुल्ली और अनाज से परंपरागत ढंग से शराब तैयार की जाती है। जिसके लिए आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा लाइसेंस प्रदान किए जाते हैं। प्रदेश सरकार जिले की स्थानीय स्तर पर तैयार की जाने वाली पारंपरिक शराब को व्यवसायिक रूप देने के लिए विचार कर रही है। यदि तैयार की जाने वाली शराब व्यवसायिक रूप दिया जाता है तो स्थानीय लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी। यहां तैयार की जाने वाली शराब की प्रदेश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी मांग बढ़ेगी। उन्होंने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के साथ साथ इसके व्यवसायीकरण संबंधी रिपोर्ट तैयार करने को भी कहा। संजय कुंडू ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने विद्युत बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी लोगों की पेश आ रही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक किन्नौर एसआर राणा, सहायक-आयुक्त आबकारी एवं कराधान सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed