फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting on the 14th to review winter preparations and development worksMeeting on the 14th to review winter preparations and development works

Rampur Bushahar News: सर्दियों की तैयारियों और विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक 14 को

Wed, 07 Oct 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल में सर्दियों के दौरान संभावित परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों, अतिक्रमण हटाने और विभागीय भूमि की सुरक्षा सहित विकास कार्यों की समीक्षा के लिए प्रशासन ने बैठक बुलाई है। उपमंडलीय अधिकारी (नागरिक)-सह-अध्यक्ष, उपमंडलीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आनी ने इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को पत्र जारी किया है। यह बैठक 14 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे एसडीएम आनी के कार्यालय कक्ष में होगी। बैठक में शीतकालीन तैयारियों की स्थिति की समीक्षा के साथ अतिक्रमण हटाने, विभागीय भूमि को सुरक्षित रखने तथा उद्घाटन और शिलान्यास के लिए तैयार विकास परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पुलिस, राजस्व, वन, जल शक्ति, बिजली, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, कृषि, उद्यान, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, दूरसंचार, एचआरटीसी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भाग लेंगे। प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभागों से अपनी-अपनी योजनाओं और कार्यों से जुड़ी अद्यतन एवं तथ्यात्मक जानकारी साथ लाने को कहा गया है, ताकि बैठक में सभी विषयों की व्यापक समीक्षा कर आवश्यक आगामी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article