फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting of the Satluj Jal Vidyut Nigam Contract Workers Union held in Jhakri

Rampur Bushahar News: पात्र मजदूरों को न ग्रेच्युटी का लाभ, न मिल रहा उचित वेतन और पद

Sat, 13 Jun 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Meeting of the Satluj Jal Vidyut Nigam Contract Workers Union held in Jhakri
सतलुज जल विद्युत निगम कॉन्ट्रेक्ट वर्कर यूनियन की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत : यूनियन
झाकड़ी में सतलुज जल विद्युत निगम कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की हुई बैठक
विज्ञापन

. 17 जून से बस अड्डा पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सीटू से संबंधित सतलुज जल विद्युत निगम कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन (1500 मेगावाट परियोजना) की बैठक झाकड़ी में आयोजित हुई। बैठक में यूनियन के सदस्यों ने लंबित मांगें पूरी न होने पर रोष जताया। यूनियन अध्यक्ष राजकुमार और महासचिव कामराज ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर चिंता का विषय है कि 15 सितंबर 2025 को प्रबंधन और मजदूरों के बीच हुए समझौते को 10 महीने बाद भी लागू नहीं किया गया है। पात्र मजदूरों को न ग्रेच्युटी का लाभ मिल रहा है और उचित वेतन व पद मिल रहा है। समझौते के अनुसार सभी पात्र मजदूरों को ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाना था और मजदूरों को उनके कार्य के अनुरूप उचित वेतन सहित पद प्रदान किए जाने थे, लेकिन प्रबंधन की ओर से इन मांगों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि यूनियन ने 23 मार्च 2026 को प्रबंधन को नया मांग-पत्र भी सौंपा था, लेकिन आज तक कोई सार्थक वार्ता शुरू नहीं की गई है। बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि प्रबंधन के कुछ अधिकारी यूनियन के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहे हैं और यूनियन की लोकतांत्रिक गतिविधियों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। बैठक में विशेष रूप से नाथपा साइट में कार्यरत एक अधिकारी के व्यवहार पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। यूनियन का कहना है कि उक्त अधिकारी की ओर से मजदूरों को डराने-धमकाने, उन पर अनावश्यक दबाव बनाने और उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। यूनियन ने चेताया है कि इस प्रकार का रवैया किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि मजदूरों की जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं तेज किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया कि मजदूरों की मांगों को लागू करवाने और प्रबंधन के भेदभावपूर्ण रवैये के विरोध में 17 जून से बस अड्डा पर धरना-प्रदर्शन एवं रोष प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed