फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting of Bushahr Teachers Association Rampur

Rampur Bushahar News: राजेश परमार मुख्य संरक्षक और अशोक मेहता चुने बुशहर शिक्षक संघ के महासचिव

Tue, 27 Jan 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Bushahr Teachers Association Rampur
रामपुर में बुशहर शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : संघ
बैठक में संघ ने कई मुद्दों पर किया मंथन, कार्यकारिणी का किया विस्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर शिक्षक संघ रामपुर की बैठक संघ के अध्यक्ष डॉ. एसएस टैगोर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकारिणी, संगठन सहयोग समिति सहित अन्य सभी समितियों का विस्तार किया गया। सभी दायित्वों पर नियुक्तियां सर्वसम्मति से की गईं। बैठक में राजेश कुमार परमार को मुख्य संरक्षक बनाया गया। अरविंद नेगी, माया सानी, पुष्पानंद गुप्ता और प्रीतम ठाकुर को संरक्षक चुना गया। जयंती धीमान को मुख्य सलाहकार चुना गया। साथ ही शूरम लाल मेहता, दिनेश कायथ, यशवंत चौहान, बीके शर्मा और कमला लक्टू को सलाहकार बनाया गया। डॉ. टीकम देव वर्मा को मुख्य विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके अलावा श्रवण बदरेल, दीप चंद, अनीता ठाकुर, गोविंद शाक्य और सुनील राकटा को विधिक सलाहकार की कमान सौंपी गई। संगठन सहयोग समिति के चेयरपर्सन डॉ. जितेेंद्र सानी चुने गए। समर कायस्थ को उपाध्यक्ष चुना गया। राम स्वरूप नेगी, विजय चौहान, चेतन शर्मा, कमलेश चौहान, मुकेश मेहता और रमा जोशी को सदस्य चुना गया। इसके अलावा नरेंद्र कुमार श्याम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हेमराज कायस्थ को उपाध्यक्ष बनाया गया। अशोक कुमार मेहता को महासचिव, खेम चंद चौहान को संगठन मंत्री, शेर सिंह ठाकुर, गीता नेगी, सुशील वर्मा और दलीप डोगरा को सचिव चुना गया। साथ ही मनमोहन ठाकुर, संतोष छटू और विजय सिंह कड्डा को संयुक्त सचिव बनाया गया। मूल राज कपूर को वित्त सचिव, कपिल चौहान, प्रभात चंद नेगी और संदीप केदारटा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही भोला सिंह डबरेही को मुख्य प्रेस सचिव, चंद्र गुप्ता, जेसी सोनी, रोहित चौहान, गुलाब देवी खौश और कुसुम धीमान को सहायक सचिव बनाया गया। सोशल मीडिया प्रभारी सुनील मेहता, सहायक सोशल मीडिया प्रभारी जयचंद शर्मा, जगदेव शर्मा, उदय सिंह रिबल्टा और मंजना शर्मा को चुना गया। बैठक में उम्मीद जताई कि नवगठित कार्यकारिणी एवं अनुभवी सलाहकारों के मार्गदर्शन में बुशहर शिक्षक संघ शिक्षकों के हितों की रक्षा, शैक्षणिक गुणवत्ता के उन्नयन एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article