फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting of Brahmin Kalyan Sabha Rohru sub-division unit, Rohru, Shimla.

Rampur Bushahar News: किन्नर सामुदाय ने मांगलिक कार्य में ग्यारह सौ से अधिक की जबरन वसूली की तो मामला दर्ज होगा

Fri, 12 Jul 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज जेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। ब्राह्मण कल्याण सभा रोहड़ू उपमंडल इकाई ने बैठक में प्रस्ताव पास कर प्रशासन से मांग की है कि किन्नर समुदाय के लोगों की ओर से लगातार जबरन वसूली के मामले सामने आ रहे हैं। मांगलिक कार्य के दौरान लोगों से हजारों रुपये की मांग रखी जाती है। समुदाय की मांग को पूरा न करने पर मांगलिक कार्य वाले परिवार के लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर बेइज्जत किया जाता है। इस दौरान अपशब्दों का भी प्रयोग किया जाता है। उन्होंने प्रस्ताव पास कर किसी भी व्यक्ति से मांगलिक कार्य के दौरान यदि ग्यारह सौ रुपये से अधिक जबरन वसूली पर समुदाय से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करने की मांग की है।

ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक सभा के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त न्यायाधीश डीडी शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभा के सदस्य भवानी दत्त शर्मा और धनश्याम शर्मा ने प्रस्ताव रखा कि गांव में लोगों की बार-बार शिकायतें मिल रहीं हैं कि किन्नर समुदाय के लोग मांगलिक कार्य के दौरान 31 से 51 हजार तक की मांग करते है। यदि मांग पूरी नहीं हो सकी, तो अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है। मांग पूरी न होना लोग अंधविश्वास में अपशगुन मानते हैं। हलांकि, लोग अपनी खुशी के अनुसार किसी को भी धन और कपड़ा दान में देते हैंं, लेकिन जबरन वसूली के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता, इसलिए प्रशासन, पंचायत, ब्लॉक, तहसील, थाना चौकी स्तर पर इसकी सूचना जारी की जाए कि किन्नर समुदाय मांगलिक कार्य के दौरान ग्यारह सौ रुपये से अधिक जबरन वसूली के लिए किसी को बाध्य नहीं कर सकते। लोग इसकी वीडियो बनाकर पुलिस और प्रशासन के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। बैठक में पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष विद्या नंद शर्मा, ब्राह्मण सभा के कोषाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने बयान दर्ज किए कि भविष्य में इस प्रकार जबरन वसूली के मामले सामने आए, तो शिकायत मिलने पर सीधे मामले दर्ज किए जाएं। सभा के महासचिव रविकांत बालनाटाह ने बतााय कि बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed