फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting held in Reckong Peo regarding Drug Free India Campaign

Rampur Bushahar News: कल्पा में जल्द खुलेगा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र

Thu, 27 Nov 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Meeting held in Reckong Peo regarding Drug Free India Campaign
रिकांगपिओ में नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर समीक्षा बैठक लेते उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा। स्
उपायुक्त ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को नशे को खत्म करने के लिए समन्वय स्थापित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

रिकांगपिओ में नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिले के कल्पा में जल्द ही नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र खोला जाएगा। यह निर्णय उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में जिले में नशे की रोकथाम और इसके दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि जिला में नशे को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके। युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर एक बेहतर स्वास्थ्य व व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रेरित किया जा सके। इसके अलावा नशे की लत को समाप्त करने के लिए पुनर्वास पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि युवा एक बेहतर जीवन जीने की और अग्रसर हो सकें। बैठक में बताया गया कि जिले के कल्पा में जल्द ही नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र खोला जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर समाज की मुख्य धारा में लाना है ताकि वे स्वयं को कलंकित न महसूस करें और अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर एक सशक्त समाज और राष्ट्र निर्माण में भूमिका अदा कर सकें। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में चिट्टे जैसे जानलेवा नशे पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कड़ी कार्रवाई अमल में ला रही है। खुफिया विभाग के संयुक्त तत्वाधान में नशे के तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पुलिस नाका लगाकर भी नशे की तस्करी को रोकने के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर आदेशक 17वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस सुनील कुमार, एसडीएम कल्पा अमित कल्थाईक, सीएमओ डॉ. राकेश कुमार नेगी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed