{"_id":"694fb95ad55eb286830c3e9a","slug":"meeting-by-sdm-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-150987-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आपदा से हुए नुकसान की रिपोर्ट एक सप्ताह में भेजे पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आपदा से हुए नुकसान की रिपोर्ट एक सप्ताह में भेजे पंचायतें
विज्ञापन
एसडीएम धर्मेश रामौत्रा ने पंचायत प्रतिनिधियों से साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विकास खंड कार्यालय में बैठक की। बैठक में सभी पंचायतों को निर्देश दिए कि आपदा के कारण घरों को हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर कार्यालय को भेजी जाए, ताकि प्रभावित लोगों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।
एसडीएम ने बताया कि सरकारी निर्देशों के अनुसार तीन सदस्यीय आकलन टीम का गठन किया गया है, जिसमें पंचायत सचिव, पटवारी और तकनीकी सहायक शामिल हैं। आकलन रिपोर्ट का सत्यापन कनिष्ठ अभियंता की ओर से किया जाएगा। एसडीएम ने टीमों को शीघ्र और पारदर्शी तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में बैठक आयोजित कर बगीचों में आग लगाने वालों के विरुद्ध प्रस्ताव पारित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्ताव पारित होने के बाद यदि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नोटिस जारी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला के प्रलेखन समन्वयक गौरव मेहता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।