फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meenakshi and Bhumika Dhiman secured the first position in the quiz

Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी में मीनाक्षी और भूमिका धीमान ने पाया प्रथम स्थान

Fri, 25 Sep 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Meenakshi and Bhumika Dhiman secured the first position in the quiz
​आनी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के दौरान उपस्थित विद्यार्थी और मुख्याति
आनी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी स्थित हरिपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के 57वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के कॉलेज प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि और पीटीए अध्यक्ष महेंद्र सिंह कैथ विशेष अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर किया। इकाई-1 के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय कुमार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने एनएसएस की स्थापना, इतिहास, आदर्श वाक्य, नॉट मी, बट यू, एनएसएस बैज के महत्व और समाज सेवा में स्वयंसेवकों की भूमिका पर भाषण और कविता प्रस्तुत की। राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर 21 सितंबर को आयोजित मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में अक्षय कुमार प्रथम, रागिनी शर्मा द्वितीय और नेहा शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। आयुर्वेद दिवस पर 23 सितंबर को आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मीनाक्षी और भूमिका धीमान प्रथम रहीं। शिवानी, सृष्टि द्वितीय और अभिषेक, दीपाली शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रुचिता प्रथम, अनामिका धीमान द्वितीय और वर्षा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. संगीता नेगी और प्रो. विनोद कुमार ने निभाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने बॉलीवुड, पहाड़ी नृत्य, पंजाबी नृत्य और कुल्लवी नाटियों की प्रस्तुतियां पेश कीं। स्वयंसेवक ने एकल गीत प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण नशा मुक्ति पर आधारित जागरूकता नाटक रहा। नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ और जिम्मेदार जीवन अपनाने का संदेश दिया। समारोह में मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने एनएसएस स्वयंसेवकों को समाज सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिकता के गुण विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article