फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   medicine

मुनाफे के चक्कर में लोगों की जिंदगी से न करें खिलवाड़

Wed, 02 Dec 2020 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। दवा विक्रेता और क्लीनिक संचालकों के पास यदि कोरोना लक्षण वाले मरीज आते हैं, तो वे उनको कोरोना टेस्ट करने के लिए प्रोत्साहित करें। एसडीएम चेत सिंह ने अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 लक्षण वाले मरीजों का टेस्ट न करना उनके परिवार और समाज के लोगों पर भारी पड़ सकता है। एसडीएम ने स्वयं आनी में दवा विक्रेताओं और क्लीनिकों में पहुंचकर इस संबंध में अपील की और कोरोना लक्षण वाले मरीजों से पूछताछ भी की। उन्होंने अपील की कि कोरोना टेस्ट अवश्य करवाएं।
विज्ञापन

लोग परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी समझें और कोरोना टेस्ट अवश्य करवाएं। लोगों में यह प्रवृत्ति देखी जा रही है कि कोरोना जैसे लक्षण होने पर लोग दवा विक्रेता से दवा लेकर स्वयं इलाज कर रहे हैं या फिर निजी क्लिनिक में खांसी-जुकाम और बुखार की दवा लेकर इलाज शुरू कर रहे हैं। इस तरह की स्थिति में लोग अपनी जान को तो जोखिम में डाल ही रहे हैं, साथ ही बुजुर्गों, बच्चों और पहले से विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने दवा विक्रेता और क्लीनिक संचालकों से विशेष तौर पर अपील की है कि मुनाफे के चक्कर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ न करें, बल्कि मरीजों का सही मार्गदर्शन कर उनको कोरोना टेस्ट करने के लिए कहें।
विज्ञापन

शादी में 50 लोगों से ज्यादा न हों शामिल
एसडीएम चेत सिंह का कहना है कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार शादी में 50 लोगों से ज्यादा लोग शामिल न हों। उपमंडल में इसकी निगरानी के लिए गठित उड़नदस्तों और प्रशासन की नजर है। ऐसे में लोग सहयोग करें और प्रशासन को सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर न करें। लोग मास्क पहनें, बार-बार हाथ धोएं और सामाजिक दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed