{"_id":"64038480a874c300b50b5924","slug":"medicine-box-establish-in-kinnaur-rampur-hp-news-c-19-1-78858-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बची दवाइयों को मेडिसिन कलेक्शन बॉक्स में करें दान : नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बची दवाइयों को मेडिसिन कलेक्शन बॉक्स में करें दान : नेगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रापंग यंग ब्रिगेड सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने रिकांगपिओ मुख्य बाजार और क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में मेडिसिन कलेक्शन बॉक्स स्थापित किए। इन मेडिसिन कलेक्शन बॉक्स को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ की देखरेख में सौंपा गया। बॉक्स में लोग बची हुई दवाइयों को फेंकने की बजाय दान कर सकेंगे। इससे जरूरतमंद और असहाय व्यक्तियों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई जा सकेंगी।
जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी ने इस जन कल्याण कार्य के शुभारंभ में उपस्थित होकर रापंग यंग ब्रिगेड एनजीओ के फाउंडर ठाकुर ज्ञान नेगी, अध्यक्ष ईश्वर ज्ञान, उपाध्यक्ष निशांत नेगी, कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश, कार्यकारिणी सदस्य कमलेश नेगी, मोहन कुमार, अभिषेक नेगी, तिलक राज और दीपक कुमार सहित सभी सदस्यों को इस सामाजिक जन कल्याण कार्य के शुभारंभ के लिए बधाई दी। हितेश नेगी ने कहा कि इस तरह के जनकल्याण कार्य के लिए यथासंभव सहयोग करते रहेंगे। रापंग यंग ब्रिगेड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्यों ने इस जन कल्याण कार्य मे विशेष सहयोग के लिए उपायुक्त किन्नौर, एसडीएम, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी का आभार जताया। संस्था ने कहा कि रापंग यंग ब्रिगेड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्य भविष्य में इस तरह के सामाजिक जनकल्याण कार्य निस्वार्थ भाव से करते रहेंगे।