फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mathematics and Science Model Competition organized on Bag Free Day

Rampur Bushahar News: विज्ञान मॉडल में आहना शर्मा और नव्या ने पाया पहला स्थान

Sun, 28 Sep 2025 01:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Mathematics and Science Model Competition organized on Bag Free Day
देलठ स्कूल में विद्यार्थियों ने तैयार किए मॉडल। संवाद
बैग फ्री डे पर गणित और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देलठ में शनिवार को बैग फ्री डे मनाया गया। इस दौरान छात्रों के लिए विज्ञान और गणित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विज्ञान मॉडल में कक्षा छठी से आठवीं में आहना शर्मा और नव्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। मयंक और राघव ने द्वितीय स्थान पाया। कक्षा नौवीं और दसवीं में मयंक शर्मा और नवीन ने प्रथम स्थान पाया। अंजलि और अंशिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 11वीं और 12वीं कक्षा में तरुण और गौरव ने पहला व पीयूष ने दूसरा स्थान हासिल किया। गणित के मॉडल में छठी से आठवीं कक्षा में एंजल और अवंतिका ने प्रथम व आहना शर्मा और परी ने द्वितीय स्थान पाया। कक्षा नौवीं, दसवीं में रुद्र और डिंपी पहले स्थान पर रहे। आरव और नरेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। 11वीं, 12वीं में रंजन पहले और साहिल दूसरे स्थान पर रहे। मुख्यातिथि प्रवीन कुमार ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर फतेह नेगी, रणबीर मेहता, गीता नेगी, राकेश कायथ, प्यारे लाल, मनसा राम, मनोज, ज्वाहर, गुलशन, रूबिना, रंजीत और आशा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article