{"_id":"676551ab62b926d5b40b6864","slug":"mathematical-workshop-organized-in-rampur-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-126920-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में मैथेमेटिकल कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में मैथेमेटिकल कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में मैथेमेटिकल कार्यशाला के पांचवें दिवस में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के आचार्य डॉ. पंकज कुमार ने व्याख्यान दिया। उन्होंने ऑनलाइन मोड से विद्यार्थियों को रिसर्च प्रोजेक्ट फाॅरमेशन रिपोर्ट पर जानकारी दी। कार्यक्रम के प्रातः कालीन सत्र में सोनाली और अभिषेक ने एनालॉग क्लासिफिकेशन एंड सीरीज और प्रोबेबिलिटी पर व्याख्यान दिया। सायं कालीन सत्र में नितीका, प्रियल, सायना, अलिशा और मोहित ने वर्बल रीजनिंग, बार डायग्राम, सिचुएशन-रिएक्शन टेस्ट, डाटा एंड इंटरप्रिटेशन और ज्योमेट्री विषय पर व्याख्यान दिया। एनवायरमेंट डिपार्टमेंट शिमला से डॉ. विनीत जिश्टू ने एनवायरमेंट एंड कैंपस ब्यूटीफिकेशन पर विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने मैथेमेटिकल वर्कशॉप की सराहना की। एचपीयू के भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ. महावीर, शिक्षा विभाग के डॉ. अभिषेक भी आयोजन में आमंत्रित किए गए। उन्होंने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर कॉलेज के डॉ. जीवन मसोई, प्रो. गीता, प्रो. प्रताप ठाकुर, प्रो. हेमलता, प्रो. प्रमिला, प्रो. नोरमू जांगमू, डॉ. महेश्वर और प्रो. अनुराधा नेगी मौजूद रहे।