{"_id":"692c4319f6327991eb038c12","slug":"mast-boys-mogra-won-the-bmd-cricket-tournament-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-149138-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मस्त बॉयज मोगड़ा ने जीती बीएमडी क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मस्त बॉयज मोगड़ा ने जीती बीएमडी क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
बीएमडी क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी मस्त बॉयज मोगड़ा की टीम। संवाद
डेकन चार्जर को हराकर विजेता का खिताब किया हासिल
मुख्यातिथि यशविंद्र ने सम्मानित किए विजेता खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। बीएमडी क्रिकेट एसोसिएशन देहरा ने क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें मस्त बॉयज मोगड़ा की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डेकन चार्जर भद्राश को हराया। समापन पर मुख्यातिथि यशविंद्र ठाकुर खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उपतहसील नित्थर की देहरा पंचायत की बीएमडी क्रिकेट एसोसिएशन ने ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शनाह गांव में किया। 15 नवंबर से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 55 टीमों ने भाग लिया। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डेकन चार्जर भद्राश और मस्त बॉयज मोगड़ा के बीच हुआ। डेकन चार्जर भद्राश ने पहले बल्लेबाजी की और 122 रनों का लक्ष्य रखा। बाबू राम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 65 रन बनाए। मस्त बॉयज मोगड़ा ने 6 ओवर में ही 122 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। मोगड़ा के नमन ने 52 रन बनाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। विजेता बनी मोगड़ा टीम को 1 लाख 11 हजार की नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को 55 हजार नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि यशविंद्र सिंह ठाकुर और बाबू राम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एसोसिएशन को बधाई दी। एसोसिएशन के प्रधान रजत कटोच, उपाध्यक्ष देविंद्र कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता का पहला संस्करण सफल रहा। प्रतियोगिता में नित्थर, रामपुर, कुमारसैन और निरमंड उपमंडल से आई टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर अर्जुन सिंह ठाकुर, यादव कटोच, चंदर कश्यप, अजीत ठाकुर, मंजीत ठाकुर, पवन कुमार शिव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।