फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   marathon in rampur

कमला और नरेश ने लगाई सबसे तेज दौड़

Mon, 31 Oct 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 का आयोजन किया गया। परियोजना प्रमुख रवि चंद्र नेगी ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। वजीर बावड़ी से परियोजना कार्यालय बायल तक करीब सात किलोमीटर की मैराथन आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महिला वर्ग में कमला और पुुरुष वर्ग में नरेश ने पहला स्थान पर हासिल किया। परियोजना प्रमुख आरसी नेगी ने कहा कि देशभर में मैराथन की शुरुआत गांधी जयंती से की गई है, जो कि अलग-अलग जगहों पर एकता दिवस तक आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में रामपुर एचपीएस ने मैराथन 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों एवं महिलाओं के दो वर्गों में हुई। मैराथन दौड़ के महिला वर्ग में कमला ने पहला स्थान हासिल किया जबकि उर्मिला दूसरे एवं ऐश्वर्या चंदेल तीसरे स्थान पर रहीं। इसी वर्ग में रितु, प्रियंका और जयवंती को सांत्वना पुरस्कार देकर नवाजा गया। पुरुष वर्ग में नरेश शर्मा अव्वल रहे जबकि देवेंद्र दूसरे और सुरजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त योगराज, सुशील कुमार, भगत और धीरज कुमार सहित सभी विजेताओं को परियोजना प्रमुख रवि चंद्र नेगी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दौड़ में रामपुर एचपीएस में कार्यरत कर्मचारी, परिजन और ठेका मजदूरों सहित 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर डॉ. विवेक आन्दन सुरीन और विवेक भटनागर सहित विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed