फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Many posts of teachers of Sarpara School, Principal and other important subjects are vacant.

Rampur Bushahar News: सरपारा स्कूल में प्रधानाचार्य सहित अन्य अहम विषयों के शिक्षकों के कई पद खाली

Fri, 17 May 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
कई साल से शिक्षकों के पद खाली होने के कारण विद्यार्थी पलायन करने को मजबूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



रामपुर बुशहर। भले ही प्रदेश सरकार ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लाख दावे करें, लेकिन धरातल पर विद्यार्थियों को शिक्षकों की कमी से जूझना पड़ रहा है। रामपुर उपमंडल के कई ग्रामीण इलाकों में खोले गए शिक्षण संस्थानों में छात्र शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसा ही हाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरपारा का है। प्रदेश सरकार ने करोड़ों की लागत से स्कूल भवन का निर्माण किया, लेकिन स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त हैं। ऐसे में विद्यार्थी पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण छात्रों को घरद्वार शिक्षा की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस कारण विद्यार्थी शिक्षा के लिए रामपुर और झाकड़ी जाने को मजबूर हैं। प्रदेश सरकार रिक्त पदों को भरने में विफल हो रही है। वहीं, स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण अभिभावकों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरपारा में प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों के अन्य पद लंबे समय से रिक्त हैं। स्कूल में सात माह से प्रधानाचार्य का पद रिक्त है, जबकि टीजीटी मेडिकल का पद छह साल, राजनीतिक शास्त्र का पद सात माह, टीजीटी नॉन मेडिकल का पद छह साल, हिंदी का पद तीन साल, भाषा अध्यापक का पद एक साल, सहायक और वरिष्ठ सहायक के पद अभी तक भरे ही नहीं गए हैं। वर्तमान समय में स्कूल में छठी से लेकर 12वीं कक्षा में 60 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में शिक्षक न होने के कारण अन्य शिक्षकों पर भी पढ़ाई का बोझ बढ़ गया है। अहम विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण कई विद्यार्थियों ने स्कूल से पलायन कर लिया है।


जल्द भरे जाएं रिक्त पद
एसएमसी प्रधान रूप दासी, सुनिता, संगीता और बिमला ने बताया कि रिक्त पदों को लेकर समय-समय पर सरकार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया
रिक्त पदों को भरने के लिए उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है। उम्मीद है कि आचार संहिता के बाद शिक्षक का खाली पदों को भरा जाएगा।
टाशी पालमों, कार्यवाहक प्रधानाचार्य सरपारा स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article