फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Many consumers in Rampur city have not received electricity bills since November.

Rampur Bushahar News: स्मार्ट मीटर तो लगे, चाह माह से बिल ने आने से बढ़ी चिंता

Wed, 05 Mar 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
रामपुर शहर में नवंबर माह से कई उपभोक्ताओं को नहीं मिले हैं बिजली बिल
विज्ञापन


भारी भरकम बिल आने की उपभोक्ताओं को सता रही चिंता

कंपनी और सहायक अभियंता को दिए समस्या के समाधान के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। केंद्र सरकार की योजना के तहत रामपुर नगर परिषद और साथ लगती पंचायतों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। बीते वर्ष से निजी कंपनी की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। रामपुर शहर में भी स्मार्ट मीटर तो लगे, लेकिन चार माह से बिजली बिल न आने से उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ रही है। नवंबर माह से बिजली बिल न आने के चलते उपभोक्ताओं को अब भारी भरकम बिल आने का डर सता रहा है। उपभोक्ताओं ने बिजली बोर्ड प्रबंधन से समस्या का समाधान कर जल्द बिल जारी करने की मांग की है।

गौर हो कि केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत रामपुर क्षेत्र में बिजली के ढांचे में आवश्यक सुधार किया जा रहा है। इसी के तहत नप क्षेत्र में स्मार्ट मीटर भी लगाए गए। स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं को बीते वर्ष नवंबर से लेकर मार्च माह तक के बिल नहीं मिल पाए हैं। ऐेसे में भारी भरकम बिल आने की चिंता सता रही है। रामपुर शहर के विद्युत उपभोक्ता गिरधारी लाल, अजय सिंगला, पवन, राहुल घाघटा, रोहित सहित अन्य ने कहा कि शहर में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल नहीं आ रहे। बिजली बोर्ड को कई बार सूचित किया गया है।
विज्ञापन

जहां स्मार्ट मीटर लगे, वहां यह समस्या
यह समस्या केवल रामपुर शहर में ही नहीं है, बल्कि जिन क्षेत्रों में भी स्मार्ट मीटर लग रहे हैं, वहां भी यह समस्याएं पेश आ रही हैं। निजी कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं के बिजली मीटरों का खाका ऑनलाइन चढ़ाया जा रहा है। इसके चलते कई सीरियल नंबरों का मिलान नहीं हो पा रहा है, जबकि डाटा चढ़ाने से संबंधित समस्याएं भी पेश आ रही हैं। समस्या को लेकर विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने संबंधित कंपनी और बोर्ड के सहायक अभियंताओं को उपभोक्ताओं की इस ज्वलंत समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही इस संबंध में कंपनी और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर समाधान बारे चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बिल न आने की समस्या उनके ध्यान में है। संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों और बोर्ड के सहायक अभियंताओं की जल्द बैठक आयोजित कर समाधान निकाला जाएगा। जल्द ही उपभोक्ताओं को बिजली बिल दिए जाएंगे। - कुक्कू शर्मा एक्सईएन, बिजली बोर्ड रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article