फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mangat Ram Sharma, senior priest of Vijat Maharaj, passes away

Rampur Bushahar News: विजट महाराज के वरिष्ठ पुजारी मंगत राम शर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Tue, 13 Oct 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)।
विज्ञापन

शिमला, सिरमौर, सोलन और उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र के आराध्य देव विजट महाराज सराह के वरिष्ठ पुजारी एवं पुराल परिवार के मुखिया मंगत राम शर्मा का निधन हो गया। वह लंबी समय से बीमार थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगत राम शर्मा ने अपना संपूर्ण जीवन विजट महाराज की सेवा और देव परंपराओं के निर्वहन में समर्पित किया। वे धार्मिक आस्था, सेवा भावना और पारिवारिक संस्कारों के लिए जाने जाते थे। विजट महाराज के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और योगदान को क्षेत्रवासी सदैव याद रखेंगे। उनके निधन पर पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रजनीश किमटा, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और कांग्रेस कार्यालय महासचिव विनोद जिंटा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed