{"_id":"5ea2e4f68ebc3e904359e30f","slug":"management-rampur-hp-news-sml3311999114","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर जिले में खाद्वय सामग्री का नहीं है कोई कमी: गोपाल चंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर जिले में खाद्वय सामग्री का नहीं है कोई कमी: गोपाल चंद
विज्ञापन
कन्नौर जिले में लॉकडाउन के दौरान बगीचे में काम करने का छूट मिलने के बाद सेब बगीचों में काम करते बा
- फोटो : RAMPUR-HP
रिंकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में सीमावर्ती जिलों से सेब की कटिंग और प्रूनिंग करने आए मजदूरों का जिला प्रशासन की ओर से खाने और रहने का प्रबंध किया जा रहा है। किन्नौर जिले में आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दी जाने वाली खाद्य सामग्री और खुले बाजार में सभी प्रकार की आवश्यक वस्तुएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। यह बात जिला दंडाधिकारी गोपाल चंद्र ने प्रेस को जारी एक बयान में कही।
उन्होंने कहा कि सब्जी और फलों की आपूर्ति भी धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। रसोई गैस की आपूर्ति विस्तार बिंदुओं तक सुनिश्चित बनाई जा रही है।
ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानों और सचिवों की सहायता से मजदूरों को सूचीबद्ध किया गया है और ज्यादातर मजदूरों की होम क्वारंटीन अवधि पूरी हो गई है। पंचायत प्रधान, सचिव और आशा कार्यकर्ताओं की ओर से इन पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने 142 प्रवासी मजदूरों को निशुल्क खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई है। यह खाद्य सामग्री एनडीआरएफ निधि से उपलब्ध करवाई गई है। इस संकट की घड़ी से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा मे धन उपलब्ध है। विभिन्न समाजसेवी सस्थाएं भी सहायता के लिए आगे आई हैं। व्यापार मंडल रिकांगपिओ का इस संकट की घड़ी में सहायता करने के लिए आभार व्यक्त किया है। वहीं, देवी चंडिका माता कोठी प्रबंधन समिति का जिला आपदा कोष में 51000 रुपये अंशदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आज किन्नौर हेरिटेज फाउंडेशन के अध्यक्ष और राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का अंशदान किया। आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के दौरान सुरक्षित दूरी को अपनाया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को उनके घरद्वार पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के लिए जिला के रिंकांगपिओ, कल्पा, मूंरग, रिब्बा, पांगी और सांगला में होम डिलिवरी सुनिश्चित बनाई जा रही है। इसके लिए मैसर्ज सोम प्रकाश एंड ब्रदर्स मोबाइल नंबर 98162-83333,94180-23526 मैसर्ज
सूरज भान, साधु राम मो नंबर 94183-00085 रतन सिंह नैजा राम मोबाइल नंबर 98165-00069, 98166-00069, 98162-00069 व 98163-00069 हरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह मो नंबर 98166-00911 पर संपर्क कर अपनी आवश्यकता का सामान मंगवा सकते है। उन्होने कहा कि ये विक्रेता कर्फ्यू में के दौरान होम डिलिवरी करेंगे।