फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Man jailed for attempted rape, Kinnaur, Tapri, court case

Rampur Bushahar News: बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले बुजुर्ग को पांच साल का कारावास

Wed, 24 Sep 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
अदालत ने दोषी को दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले बुजुर्ग व्यक्ति को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी को दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला मार्च 2024 का किन्नौर जिले की उपतहसील टापरी का है। बच्ची अपने घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता काम करने बाहर गए थे। बच्ची घर के पीछे पानी देखने के लिए नल के पास गई, तो 80 वर्षीय बलकु राम ने उसे टॉफी देकर बहलाया फुसलाया और एकांत जगह पर ले गया। वहां बच्ची के साथ गलत हरकत करने लगा। इसी बीच एक व्यक्ति ने मकान की छत से उसकी वीडियो बना ली। छत पर मौजूद व्यक्ति की ओर से काफी आवाजें लगाने के बाद दोषी ने बच्ची को छोड़ा और मौके से भाग गया। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने बच्ची के माता-पिता को घटना जानकारी दी। साथ ही वीडियो भी दिखाई। माता-पिता ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच के बाद मामला अदालत में दायर किया गया। अदालत में कुल 17 गवाहों के साक्ष्य दर्ज किए गए। एक साक्ष्य बचाव पक्ष का दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया। मुकदमे की पैरवी उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article