फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Make a permanent policy for part-time employees : Michael

अंशकालीन कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाएं : माइकल

Fri, 02 Apr 2021 06:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Make a permanent policy for part-time employees : Michael
अंशकालीन कर्मचारी ब्लॉक संघ रामपुर की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। अंशकालीन कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार स्थायी नीति बनाए। साथ ही कर्मचारियों को आठ वर्ष के बजाय पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर नियमित करे। यह बात अंश कालीन कर्मचारी ब्लॉक संघ रामपुर (राजस्व विभाग) की बैठक में अध्यक्ष माइकल धीमान ने कही।
विज्ञापन

बुशहर सदन रामपुर में आयोजित बैठक में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष माइकल धीमान ने सदस्यों से अंशकालीन कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया। बैठक में संघ ने प्रदेश सरकार से अंशकालीन कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की पुरजोर मांग की। वहीं अंशकालीन कर्मचारियों को 8 वर्ष के बजाय 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर नियमित करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

धीमान ने कहा कि अंशकालीन कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों को उचित वेतन नहीं दिया जा रहा है। बैठक में कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से अंशकालीन कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाकर उन्हें नियमित करने और उचित वेतनमान देने की मांग की। संघ ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों को मांग पूरी कर उन्हें तोहफा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रामपुर तहसील अध्यक्ष राहुल, ननखड़ी तहसील अध्यक्ष हेमंत ठाकुर, तकलेच उपतहसील अध्यक्ष सीमा, सराहन अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नंद लाल शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed