फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Major tourist places Sangla, Kinnaur, problem of traffic jam

Rampur Bushahar News: सांगला में जाम से लोग परेशान

Fri, 28 Jun 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Major tourist places Sangla, Kinnaur, problem of traffic jam
पर्यटन स्थल सांगला में रोजाना जाम से जूझ रहे हजारों ग्रामीण और पर्यटक। संवाद
पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से बेतरतीब वाहन बढ़ा रहे समस्या, स्थानीयों कारोबारियों और राहगीरों हो रही दिक्कत, पर्यटन सीजन में देश-विदेश से पहुंच रहे सैलानी
विज्ञापन


बीरबल नेगी

सांगला (किन्नौर)। प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला में जाम की समस्या आम बन गई है। चार माह से सांगला में लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। पर्यटन सीजन में इन दिनों देश-विदेश से पर्यटक किन्नौर की हसीन वादियों को निहारने पहुंच रहे हैं, लेकिन पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वहीं, पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं, जिस कारण सांगला में जाम की समस्या पैदा हो गई है। रोजाना करीब आधा-आधा घंटा जाम लग रहा है। पर्यटन सीजन के रफ्तार पकड़ते ही किन्नौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला में ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या बन गई है। इससे स्थानीय कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं राहगीरों और ;हां पर्यटकों को भी खतरे के साये में आवाजाही करनी पड़ रही है। स्थानीय बाजार, बस अड्डे से लेकर हनुमान मंदिर के समीप गैस एजेंसी कार्यालय तक बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क किए जा रहे हैं। ऐसे में स्थानीय कारोबारियों के लिए ट्रैफिक जाम की समस्या जी का जंजाल बनी हुई है। कारोबारियों ने कई बार जाम की समस्या से समाधान की मांग उठाई है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

येलो लाइन लगाकर निकाला जाए समाधान
व्यापार मंडल सांगला के अध्यक्ष भूपेश नेगी, उपाध्यक्ष किशोरी नेगी, कोषाध्यक्ष लोकेश्वर नेगी, सांगला वैली के कपिल नेगी, राजेश नेगी, दिव्या नेगी, राजकमल नेगी, वीरेंद्र नेगी, तेजिंद्र सिंह नेगी, कुलदीप नेगी, महेंद्र नेगी और अमित सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग से येलो लाइन लगाकर पार्किंग की समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द समस्या का निकालेंगे समाधान

ट्रैफिक व्यवस्था को सुधार करने के लिए पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और व्यापार मंडल के साथ बैठक कर समस्या का समाधान किया जाएगा। जल्द समस्या को सुलझाया जाएगा। डॉ. अमित कुमार शर्मा, उपायुक्त किन्नौर

पर्यटन स्थल सांगला में रोजाना जाम से जूझ रहे हजारों ग्रामीण और पर्यटक। संवाद

पर्यटन स्थल सांगला में रोजाना जाम से जूझ रहे हजारों ग्रामीण और पर्यटक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed