{"_id":"64ce4beffffbd2655a073484","slug":"main-accused-of-online-fraud-arrested-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1041-4884-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ऑनलाइन ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार \nफ्रॅाड मोबाइल चिप से फोन करके करते थे ऑनलाइन ठगी \nकरते थे ऑनलाइन ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ऑनलाइन ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार फ्रॅाड मोबाइल चिप से फोन करके करते थे ऑनलाइन ठगी करते थे ऑनलाइन ठगी
Sat, 05 Aug 2023 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार दो युवकों की निशानदेही पर मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार
बिहार राज्य के हैं सभी पकड़े गए आरोपी, मिलकर देते थे ठगी अंजाम
अब पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने साइबर क्राइम में संलिप्त 9,17,500 रुपये की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड विकास व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसमें सभी आरोपी बिहार राज्य से संबंधित है। वहीं पुलिस ने बिहार के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पुलिस दाड़लाघाट लेकर पहुंच गई है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी फ्रॉड मोबाइल चिप से ठगी को अंजाम देते थे।
पुलिस जानकारी के अनुसार 26 सितंबर 2022 को जयदेव ठाकुर गांव नवगांव ने पुलिस को ठगी की शिकायत दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसमें शिकायतकर्ता के साथ ऑनलाइन बीपीसी के पेट्रोल पंप के एवज में 9,17,500 रुपये की ठगी हुई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने बिहार जाकर 8 जुलाई 2023 को इस मामले के बैंक खाता धारक विक्की कुमार उम्र 26 वर्ष पुत्र देवलाल प्रसाद निवासी मुन्नी मस्जिद जिला गया बिहार को दबोचा। विक्की कुमार ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह बैंक खाता, पासबुक, एटीएम व खाता से जुड़े सिम कार्ड को अनंत कुमार उर्फ रितेश कुमार को बेचता था। पुलिस टीम ने अनंत कुमार उर्फ रितेश कुमार पुत्र आनंदी प्रसाद निवासी गांव फतवा डाकघर खाना अपसढ जिला नवादा बिहार को भी 13 जुलाई 2023 को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। अगली कड़ी में अनंत कुमार ने पूछताछ पर बताया कि उसने व विकास कुमार निवासी शेखपुरा ने शिकायतकर्ता जयदेव से फ्रॉड मोबाइल चिप से बात करके 917500 रुपये की ठगी की है। इन्होंने इस रकम का कुछ पैसा विक्की कुमार को दिया। बाकी पैसा दोनों ने आपस में बांट लिया। पुलिस ने अनंत कुमार की निशानदेही पर डेढ़ लाख रुपए की रिकवरी भी कर ली है। पुलिस के अनुसार इस समय दो लाख रुपये की रिकवरी प्रगति में है। इस समय आरोपी विक्की कुमार व अनंत कुमार न्यायिक हिरासत में रिमांड पर हैं।
उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी विकास कुमार उम्र 28 वर्ष पुत्र नरेश कुमार प्रसाद निवासी गांव व डाकघर जियन बीघा जिला शेखपुरा बिहार को पुलिस ने 4 अगस्त 2023 को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को अर्की अदालत में पेश किया। अदालत से विकास को 14 अगस्त तक पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।