{"_id":"643447652f251e48ac08cc16","slug":"main-accused-of-drug-smuggling-arrested-from-solan-rampur-hp-news-c-19-1-117005-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सोलन से धरा नशा तस्करी का मुख्य आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सोलन से धरा नशा तस्करी का मुख्य आरोपी
Mon, 10 Apr 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Mon, 10 Apr 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल पुलिस को चिट्टे की सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। मुख्य सरगना सुरेश कुमार उर्फ पप्पू सोलन में दबोचा है। सुरेश कुमार जुब्बल क्षेत्र के दोची का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार एसएचओ जुब्बल चेतन चौहान और उनकी टीम ने आरोपी सुरेश कुमार को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
इसे पकड़ने के लिए दो महीने से प्रयास जारी थे। आठ अप्रैल को पुलिस की टीम ने सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी चंडीगढ़ की तरफ फरार होने की फिराक में था। सुरेश कुमार पर जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई करने का आरोप है। जुब्बल पुलिस ने बीते वर्ष अक्तूबर में पकड़ा था। वह तब से जमानत पर चल रहा था।
इसके दो अन्य साथियों को भी इसी मामले में जुब्बल पुलिस ने कुछ दिन पहले ही चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। एसएचओ जुब्बल चेतन चौहान ने बताया कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि गिरफ्तार किए गए तस्कर की प्रॉपर्टी की भी जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त इसके साथ अन्य कौन-कौन व्यक्ति संलिप्त है, उनका भी पता लगाया जा रहा है। मुख्य तस्कर को पकड़ने में साइबर सेल शिमला का भी काफी सहयोग रहा है।