फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   main accused of cheating arrested

पंद्रह लाख की ठगी का मुख्य सरगना गिरफ्तार

Sun, 07 Feb 2021 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
main accused of cheating arrested
main accused of cheating arrested
रोहड़ू। पुलिस ने तीन साल बाद लॉटरी के नाम पर पंद्रह लाख की ठगी के आरोप में मुख्य सरगना को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने क्षेत्र के एक व्यक्ति से दो करोड़ तीस लाख की लॉटरी के नाम पर पंद्रह लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जबकि, आरोपी के दो अन्य साथियों की तलाश जारी है। रविवार को गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से जानकारी के मुताबिक रोहडू थाने में भलूण गांव निवासी मोहन सिंह ने 12 मार्च 2018 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक व्यक्ति ने फोन पर उसको दो करोड़ तीस लाख रुपये की लॉटरी का झांसा देकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर कुछ रुपयों की मांग की। उसके बाद लगातार उसके और उसकी पत्नी के फोन आते रहे। इसके बाद वह ठग के चंगुल में फंस गया। इस दौरान आरोपी के कहने पर अलग-अलग बैंक खातों में करीब पंद्रह लाख की राशि को रोहडू से ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद जब आरोपी का फोन बंद हुआ तो मोहन सिंह को ठगी का एहसास हुआ। उसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस में दी। बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर पुलिस ने इससे पहले पश्चिम बंगाल के खाताधारकों के घर दबिश देकर कुछ लोगों को गिरफ्तार कर रोहडू पहुंचाया। उनसे पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी का सुराग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाताधारकों ने पुलिस में बयान दिया कि एक व्यक्ति ने पांच-पांच सौ रुपये की राशि देकर उनसे खाते खुलवाए हैं। उसके बाद बैंक खातों की उनके पास कोई जानकारी नहीं हैै। खाताधारकों से मिली जानकारी के मुताबिक रोहडू पुलिस की टीम में शामिल मुख्य आरक्षी अमृत नेगी, अंकुश और अतर सिंह ने आरोपी को शनिवार शाम रोहडू पहुंचाया।

आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर किया है। डीएसपी सुनील नेगी ने बताया कि आरोपी चौपाल सहित कई पुलिस थानों में ठगी के मामले में वांछित है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में कई सुराग मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि उसके दो अन्य साथियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed