फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mahila Mandal building inaugurated in Chitkul, Kinnaur, Reckong Peo

Rampur Bushahar News: छितकुल में महिला मंडल भवन का किया लोकार्पण

Tue, 01 Oct 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mahila Mandal building inaugurated in Chitkul, Kinnaur, Reckong Peo
किन्नौर जिले के छितकुल गांव में महिला मंडल छितकुल सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने के बाद मंत्री
जनजातीय विकास मंत्री ने सीमावर्ती छितकुल पंचायत का किया दौरा, रक्षम, बटसेरी पंचायतों को दी विकास की सौगात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला( किन्नौर)। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को छितकुल और रक्षम पंचायत का दौरा किया। इस दौरान 22 लाख रुपये की राशि से बने सेरिगचे में वन रक्षक निवास भवन, रक्षम में संपर्क सड़क और 27 लाख रुपये की राशि से निर्मित वन्य जीव विश्राम गृह रक्षम का लोकार्पण किया। उन्होंने 1 करोड़ 48 लाख रुपये से बन रहे सीवरेज उपचार संयंत्र छितकुल और बहुउददेशीय हॉल छितकुल का शिलान्यास और 13 लाख की लागत से बने महिला मंडल भवन छितकुल का भी लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने छितकुल और रक्षम गांव के लोगों की समस्याओं को सुना और मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बटसेरी गांव पहुंचकर 20 लाख रुपये की राशि से निर्मित उख्यांग सनतंग का सौंदर्यीकरण, 4 लाख 61 हजार से जेएसडब्ल्यू की ओर से मंदिर परिसर में लगाए गए हाई मास्ट लाइट और 1 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से निर्मित सिंचाई टैंक और पाइपलाइन का लोकार्पण किया। 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले श्री बद्री नारायण जी बटसेरी के प्रांगण में सामुदायिक भवन प्रार्थना सभा और 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामूहिक बैठक स्थल चोरिंग का भी शिलान्यास किया।

कैबिनेट मंत्री ने बटसेरी में जनता को संबाेधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू किसानों, बागवानों और पशुपालकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, ताकि ग्रामीण लोगों की आय में इजाफा हो सके। इसके अतिरिक्त जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। जनजातीय विकास मंत्री ने महिला मंडल छितकुल को 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की और युवक मंडल कारू छितकुल को 10-10 हजार की राशि प्रदान की।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पितांबर नेगी, किनफैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, वनमंडलाधिकारी अरविंद कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद कुमार शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक शर्मा, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता टाशी नेगी, खंड विकास अधिकारी प्यारे लाल, तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह, छितकुल पंचायत के प्रधान सुभाष चंद्र, रक्षम पंचायत के प्रधान सुशील कुमार, बटसेरी पंचायत के प्रधान प्रदीप कुमार सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed