{"_id":"6af5ac1e9c324f85a2002161","slug":"mahila-mandal-and-yuva-mandal-conducted-a-cleanliness-drive-in-bhadech-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-174721-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भड़ेच में महिला मंडल और युवा मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भड़ेच में महिला मंडल और युवा मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
भड़ेच में महिला मंडल और युवा मंडल ने संभाली स्वच्छता की कमान
पेयजल टैंक, सार्वजनिक रास्तों और मंदिर परिसर की सफाई कर ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। घुंडा-भड़ेच पंचायत के गांव भड़ेच में महिला मंडल और युवा मंडल ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान गांव के पेयजल भंडारण टैंक, सार्वजनिक रास्तों और सामुदायिक मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई। घुंडा-भड़ेच पंचायत की प्रधान तनुजा शर्मा की उपस्थिति में आयोजित इस अभियान में महिला मंडल भड़ेच, नव ज्योति युवा मंडल भड़ेच और अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान तनुजा शर्मा ने ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने और गांव के सार्वजनिक स्थलों, जल स्रोतों तथा धार्मिक स्थलों को साफ-सुथरा एवं सुरक्षित रखने की अपील की। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, पेयजल स्रोतों की स्वच्छता और सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण का संदेश दिया गया। महिला मंडल और युवा मंडल की इस पहल को ग्रामीणों ने सामुदायिक सहभागिता और एकजुटता की अच्छी मिसाल बताया।