फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mahaendali-Sevakanchi road will be sparkling clean

Rampur Bushahar News: महैंदली-सेवाकैंची सड़क होगी चकाचक

Fri, 18 Apr 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mahaendali-Sevakanchi road will be sparkling clean
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत महैंदली सैवा कैेंची सड़क पर कार्य शुरू
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-3 के तहत होगा काम
विज्ञापन

11 किलोमीटर सड़क के सुधरने से 10 पंचायतों को होगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। उपमंडल राेहड़ू की टिक्कर तहसील को जोड़ने वाली महैंदली-सेवाकैंची सड़क का कायाकल्प (पीएमजीएसवाई) प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-3 के तहत होगा। सड़क के विस्तार का कार्य शुक्रवार से आरंभ हो गया है। शुक्रवार को कार्य शुरू करने से पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव संजय ठाकुर ने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस रोहड़ू के महासचिव सुशील चौहान और लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता रामेश्वर चौहान उपस्थित रहे। महैंदली-सेवाकैंची सड़क क्षेत्र की 10 पंचायतों को जोड़ती है। सड़क की खस्ताहालत के चलते क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से क्षेत्रवासी सड़क की दशा सुधारने की मांग कर रहे थे। अब सड़क की दशा पीएमजीएसवाई के तहत सुधारी जाएगी। 22 माह में सड़क काे चकाचक करने का कार्य पूरा किया जाएगा। इसपर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

शीघ्र होगी सड़क पक्की
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता परेश चौहान ने बताया कि सड़क का कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के फेज-3 के तहत हो रहा है। सड़क का कार्य आरंभ हो गया है। शीघ्र ही सड़क को पक्का कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article