फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mad dog cut one and a half dozen cattle in Badhal, Animal Husbandry Department does not have any injection for treatment

बधाल में पागल कुत्ते ने डेढ़ दर्जन मवेशी काटे

Fri, 06 Aug 2021 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर ब्लॉक की बधाल पंचायत में करीब डेढ़ दर्जन पालतू पशुओं को पागल कुत्ते ने काटा है। पशुपालन विभाग के पास पूरे रामपुर उपमंडल में एक भी टीका उपलब्ध नहीं है। पशु मालिकों को पशुओं के मरने और पागल होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

वीरवार को बधाल पंचायत में एक कुत्ता पागल हो गया। उसने पूरे क्षेत्र में जो भी पशु सामने आए, उन सब को काटा। जब पशुपालन विभाग के कार्यालय ज्यूरी संपर्क किया गया तो वहां पर उनके पास इसके इलाज के एक भी इंजेक्शन उपलब्ध न होने की बात कही गई। बधाल पंचायत उपप्रधान संजय जिंटू ने बताया कि बधाल में एक पागल कुत्ते ने बधाल की शारदा, आशा, रुस्तम, शेर अली, देवराज, मरूफा और चूड़ा राम सहित करीब एक दर्जन किसानों के डेढ़ दर्जन पालतू पशुओं को काटा है, परंतु जब पशुपालन विभाग के पास एक भी इंजेक्शन नहीं है। शिमला से इंजेक्शन लाने को कहा गया। उन्होंने रामपुर ब्लॉक में इलाज न मिलने पर नाराजगी जताई है और सरकार से मांग की बधाल पंचायत में पागल कुत्ते के काटने के इलाज के लिए इंजेक्शन उपलब्ध करवाए जाएं।
विज्ञापन

उधर, पशुपालन विभाग रामपुर के एसवीओ डॉ. राकेश ठाकुर ने कहा कि उनके पास पागल कुत्ते के काटने पर लगने वाले इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। शिमला से इंजेक्शन लाने को किसी कर्मचारी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed