फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ludhiana youth caught with charas and chitta in Badiyara market

Rampur Bushahar News: बडियारा बाजार में चरस और चिट्टे के साथ लुधियाना का युवक पकड़ा

Sun, 16 Feb 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गश्त के दौरान युवक से 1.53 ग्राम चिट्टा और 17.56 ग्राम चरस की बरामद
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। चिड़गांव के अंतर्गत बडियारा बाजार में चिट्टे और चरस के साथ लुधियाना के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम पुलिस की टीम जांगला बाजार में गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि बडियारा बाजार में युवक के पास नशे की सामग्री है। पुलिस की टीम ने बडियारा बाजार में युवक को पकड़ा और तलाशी ली। युवक के पास से पुलिस को 1.53 ग्राम चिट्टा, 17.56 ग्राम चरस बरामद हुई है। युवक की पहचान पंजाब के लुधिायाना, सिकंदर कलौनी न्यू जीटीबी नगर निवासी 25 वर्षीय अभिषेक गुलेरिया के रूप में हुई है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस की टीम रोजाना क्षेत्र में गश्त लगाती है। शनिवार को भी पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान युवक को चिट्टे व चरस के साथ पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed