फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Loss of Rs 13.5 crore in three months due to snowfall in Kinnaur

Rampur Bushahar News: किन्नौर में बर्फबारी से तीन महीने में साढ़े 13 करोड़ का नुकसान

Sat, 23 Mar 2024 12:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
जनवरी से मार्च तक हुई बर्फबारी से छह विभागों को पहुंची भारी क्षति, पांच लोगों ने गंवाई जान, दो मकान भी हुए क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में जनवरी से मार्च तक हुई बर्फबारी से छह विभागों को करीब 13 करोड़, 44 लाख, 35 हजार रुपए का नुकसान हो चुका है, वहीं पांच लोगों की जान भी गई है और दो मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
जनवरी से मार्च के बीच हुई भारी बर्फबारी के कारण किन्नौर जिले के पूह मंडल के जलशक्ति विभाग को 774,64 लाख का नुकसान हुआ है, वहीं रिकांगपिओ जल शक्ति विभाग को 272 लाख रुपए की क्षति हुई है। दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग रिकांगपिओ को 141.05 लाख रुपए और कड़छम लोक निर्माण विभाग को 66.75 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। राष्ट्रीय राज मार्ग पांच को 77 लाख और राष्ट्रीय राज मार्ग 505 को 13 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

20 लाख का अतिरिक्त नुकसान
जिले में ग्लेशियर गिरने से तीन मजदूरों की मौत हुई, वहीं पहाड़ से पथराव होने से एक व्यक्ति की जान गई और एक व्यक्ति का पैर फिसलने से मौत हो गई थी। इस कारण 20 लाख का अतिरिक्त नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचार के बड़ा कंबा में एक पक्का मकान आग लगने से पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे 10 लाख का नुकसान हुआ। निचार के शनगो गांव में एक पक्के मकान को पहाड़ से पथराव होने से आंशिक रूप से क्षति पहुंची, जिससे 3.50 लाख का नुकसान हुआ। क्षति की भरपाई के लिए विशेष सचिव राजस्व हिमाचल प्रदेश सरकार को सूचना दी गई है।



अभी तक किन्नौर में करीब 13 करोड़, 44 लाख, 35 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। अभी बिजली विभाग, कृषि और बागवानी विभाग नुकसान का आकलन ग्रामीणों और फील्ड स्टाफ से डाटा एकत्रित कर रहे हैं। इस कारण भारी बर्फबारी के कारण हुए नुकसान का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।
डॉ. अमित कुमार शर्मा, उपायुक्त, किन्नौर।

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article