{"_id":"662b965a6d5e3fff3507495e","slug":"lok-sabha-elections-kinnaur-police-97-percent-weapons-deposited-in-police-stations-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-115155-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पुलिस थानों में जमा हुए 97 प्रतिशत शस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पुलिस थानों में जमा हुए 97 प्रतिशत शस्त्र
विज्ञापन
1483 शस्त्र धारकों में से 1450 शस्त्र थानों में किए जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। लोकसभा चुनावों को निष्पक्ष और शांतिप्रिय ढंग से निपटाने के लिए प्रयत्नों को जारी करते हुए किन्नौर जिले में 1483 शस्त्र धारकों में 1450 शस्त्र पुलिस थानों में जमा किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक सृष्टि पांडे ने बताया कि शस्त्र पुलिस थानों में जमा किए जा चुके हैं। जल्द ही 100 प्रतिशत सुनिश्चित किए जाएंगे। जिला पुलिस आचार संहिता लागू होने के बाद अभी तक मादक पदार्थ और आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए 13 अभियोग पंजीकृत कर 1062 ग्राम चरस और 508 ग्राम अफीम तस्करों से बरामद की है। आबकारी अधिनियम के तहत कुल 46 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 1,75500 एमएल अवैध शराब, 26,250 एमएल देसी शराब, 1,66,800 एमएल अंग्रेजी शराब और 13,000 एमएल बीयर बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों से लगभग 30 प्रतिशत व 116 प्रतिशत और आबकारी अधिनियम के तहत लगभग 62 प्रतिशत व 83 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। जिला पुलिस उद्घोषित अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 6 उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने में कामयाब हुई है ।