{"_id":"67753f32b28594162006be0b","slug":"lock-hanging-in-sub-health-center-durah-for-one-year-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-127532-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दो पंचायतों के ग्रामीणों का स्वास्थ्य रामभरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दो पंचायतों के ग्रामीणों का स्वास्थ्य रामभरोसे
विज्ञापन
उप स्वास्थ्य केंद्र दुराह में एक वर्ष से लटका ताला
चिकित्सक सहित कई पद खाली, मरीज बेहाल
मामूली सी बीमारी के उपचार के लिए 10 किलोमीटर की लगानी पड़ रही दौड़
हितेश भारती
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की दो पंचायतों के ग्रामीणों का स्वास्थ्य राम भरोसे चल रहा है। बीते एक वर्ष से उप स्वास्थ्य केंद्र दुराह में ताला लटका है। इसके कारण ग्रामीणों को मामूली सी बीमारी के उपचार के लिए भी कई किलोमीटर दूर का सफर तय करना पड़ रहा है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है।
गौर हो कि दुराह और लोट पंचायतों के उप स्वास्थ्य केंद्र पर एक वर्ष से ताला लटका है। हजारों ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। चिकित्सक सहित अन्य पद रिक्त होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। सर्दी जुकाम होने पर भी मरीजों को यहां से 10 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस कारण लोग खासे परेशान हैं। दीप कुमार, दयानंद, घनश्याम शर्मा और रति राम सिंह सहित कई अन्य ग्रामीणों का कहना है कि एक साल से ज्यादा अंतराल से कोई भी चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निजी क्लीनिकों में पैसा खर्च कर दवाइयां लेनी पड़ रही हैं। इसके कारण दुराह, शेगनी, ढवार्च, मलथा, लगोनी, कलोग और पेरी सहित अन्य गांव के ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं। उन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि शीघ्र चिकित्सक की तैनाती की जाए।
इस बारे बीएमओ संजय आनंद का कहना है कि जब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती होंगे, तब यहां के लिए कुछ हो पाएगा। आशा कार्यकर्ताओं को अपने इलाके में स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम चलाने होते हैं।
विज्ञापन
आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि जल्द इस समस्या का समाधान करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी की नियुक्ति करा दी जाएगी।