{"_id":"6aec7265f1b40d31a7080edc","slug":"local-artists-also-performed-at-the-cultural-evening-rampur-hp-news-c-178-1-ram1004-174260-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहणी डोगरा और ठाकुर दास राठी के तरानों पर झूम उठा सिराज उत्सव का पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहणी डोगरा और ठाकुर दास राठी के तरानों पर झूम उठा सिराज उत्सव का पंडाल
विज्ञापन
. तीसरी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भी बांधा समां
. टीआर कश्यप की एल्बम ‘कुल्लू तो लागी विजय दशमी, आनी लवी रा मेला’ का विमोचन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
आनी के ऐतिहासिक राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में तीन दिवसीय सिराज उत्सव की तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या यादगार रही। लोक गायिका रोहणी डोगरा और नाटी गायक ठाकुर दास राठी की शानदार प्रस्तुतियों पर पूरा पंडाल झूम उठा। दोनों कलाकारों ने अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, स्थानीय कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। संध्या की स्टार कलाकार रोहणी डोगरा ने कसमें खाई और वादे भी किए, दिल तोड़ा तूने मेरा किस लिए, तेरा मेरा प्यार अड़िये बचपना रा, तू ता बसा गई, एक अधिया मंगाई जा रे, रोहड़ू जाना मेरी आमिए, लाल चिड़िये और तारा रारिरिये जैसे गीत सुनाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। ठाकुर दास राठी ने आसे आए तेरे पाऊणे लो, ओ बांकी चंद्रा, सुषमा मेरी जानुए, चली पलदी तू स्कूला निलूए, सैंज हमारा होटल और शालू रे क्वाटरे लागी रौनका जैसे गीतों से खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान मेला कमेटी की ओर से टीआर कश्यप की एल्बम कुल्लू तो लागी विजय दशमी, आनी लवी रा मेला का विमोचन भी किया गया। मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने अतिथियों और कलाकारों का स्वागत किया। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष सतपाल ठाकुर, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, भालसी पंचायत के पूर्व उपप्रधान लोचन देव शर्मा, प्रवीण कुमार, महेंद्र ठाकुर, सत्यपाल ठाकुर, शिवराज शर्मा, रमेश ठाकुर और दीवान सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।