फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Listened to the Prime Minister's 'Mann Ki Baat' in Barog Panchayat

Rampur Bushahar News: बड़ोग में पांच आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं की सम्मानित

Sun, 27 Sep 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Listened to the Prime Minister's 'Mann Ki Baat' in Barog Panchayat
बड़ोग पंचायत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित। स्रोत : पार्टी
बड़ोग पंचायत में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। भाजपा मंडल ठियोग के ग्राम केंद्र सरोग-बड़ोग के अंतर्गत बड़ोग पंचायत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ोग पंचायत के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों बड़ोग की कार्यकर्ता रीना शर्मा एवं सहायिका सुनीता, बगोटी की कार्यकर्ता सुनपा एवं सहायिका शकुंतला, बथलावग की कार्यकर्ता सत्या शर्मा, सहायिका निर्मला देवी, चलावली की कार्यकर्ता सुषमा, सहायिका उर्मिला, निवल की कार्यकर्ता सीमा देवी और सहायिका पुष्पा को पहाड़ी परिधान धाटू पहनाकर सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को फल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की ओर से बच्चों की देखभाल, समाज के प्रति किए जा रहे योगदान के लिए सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल ठियोग के अध्यक्ष दुनी चंद कश्यप, महामंत्री राम कृष्ण मदराड़ी, सचिव हीरा नंद शर्मा, आईटी संयोजक केसर वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी सुदर्शन कंवर, सह-संयोजक प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ किशन वर्मा, बीडीसी एवं सचिव महिला मोर्चा इंद्रा शर्मा, उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मीरा मुसाफिर, उपाध्यक्ष भाजयुमो जिला महासू प्रदीप शर्मा, बूथ अध्यक्ष धरेच-गवेच नरेंद्र वर्मा और बूथ अध्यक्ष बथलावग संजीव वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article