फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Liquor recovered after raid in Pekha and Gharatun villages

Rampur Bushahar News: पेखा और घरातून गांव में छापा मारकर बरामद की शराब

Sun, 19 Oct 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के पेखा और घरातून गांव में पुलिस ने शराब की बोतलें बरामद की हैं। शनिवार शाम को पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस की टीम को सूचना मिली कि घरातून निवासी शेर सिंह अवैध रूप से शराब बेचता है। पुलिस ने शेर सिंह के ठिकाने पर छापा मारा तो देसी शराब की 32 बोतलें, अंग्रेजी शराब की 11 बोतलें और बीयर की नौ बोतलें बरामद हुईं। इसी बीच जब पुलिस की टीम पेखा केंची पहुंची, तो सूचना मिली कि पेखा गांव निवासी दीवान सिंह अपनी दुकान में अवैध शराब बेच रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए दीवान सिंह की दुकान से देसी शराब की 16 बोतलें और बीयर की आठ बोतलें बरामद कीं। आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article