फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Lights off for two days in Pooh Khand

पूह खंड में वीरवार सुबह से पसरा अंधेरा

Fri, 15 Oct 2021 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के पूह खंड और काजा स्पीति वैली में वीरवार सुबह से अंधेरा पसरा हुआ है। बत्ती गुल होने से हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि बोर्ड लाइनों में आई तकनीकी खामियों को नहीं ढूंढ नहीं पा रहा है। क्षेत्र के लोग बिना बिजली के परेशानियां झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि आकपा और बौक्टू के बीच विद्युत बोर्ड की ट्रांसमिशन लाइनों में वीरवार सुबह आठ बजे से तकनीकी खराबी के चलते पूह खंड की 27 पंचायतों सहित काजा-स्पीति वैली अंधेरे में डूबी हुई है, जिसके चलते हजारों उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि शुक्रवार सुबह विद्युत बोर्ड के इलेक्ट्रिकल सिस्टम भावानगर को सूचना मिलते ही एक्सईएन भावानगर तारा नेगी की टीम विद्युत लाइनों में आई तकनीकी खराबी को ढूंढने के लिए पूरा दिन जुटी रही, मगर खबर लिखे जाने तक बोर्ड को फिलहाल तकनीकी खराबी नहीं मिल पाई है, जिस कारण हजारों लोगों की दुश्वारियां बरकरार हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उमेश नेगी, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह नेगी, पूह ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम कुमार नेगी, निचार ब्लॉक अध्यक्ष वीर सिंह नेगी और कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में जिले के आकपा से बौक्टू के बीच आई तकनीकी खराबी को दूर करने में बोर्ड कामयाब नहीं हो रहा है। उन्होंने जल्द ट्रांसमिशन लाइनों में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस बारे में इलेक्ट्रिकल सिस्टम विद्युत बोर्ड भावानगर के एक्सईएन तारा नेगी ने कहा कि बोर्ड की टीम फॉल्ट की तलाश में जुटी हुई है। ट्रांसमिशन लाइनों में आई तकनीकी खराबी को देर शाम तक दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed