फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Light fumes from the light breeze

चार पंचायतों में हल्की हवा से गुल हो रही बिजली

Fri, 02 Apr 2021 06:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Light fumes from the light breeze
देवठी में सेब के पेड़ों को छू रहे बिजली के तार। - फोटो : RAMPUR-HP
डंसा (रामपुर बुशहर)। विकास खंड रामपुर की चार पंचायतों में हल्की सी हवा के झोंके से बत्ती गुल हो जाती है। सूबे की दुर्गम पंचायत काशापाट, कूहल, देवठी और मुनिश पंचायत के हजारों उपभोक्ताओं को हर साल बिजली गुल होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत बोर्ड की लापरवाही हजारों उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इन पंचायतों में लंबे अरसे से पुराने ढर्रे पर बिजली व्यवस्था चल रही है। मामूली बारिश और तेज हवा के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। बत्ती गुल होने से हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। इस संदर्भ में ग्रामीण कई मर्तबा विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं। इसके बावजूद विभाग ने ठोस कदम नहीं उठाया है। बिजली बोर्ड की लापरवाही का अलाम यह है कि कई जगह सेब के पेड़ों और कहीं मकानों को तार छू रहे हैं। इसके चलते यहां हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग तकलेच के तहत जोगनी, देवठी और बाहली अनुभाग में कई सालों से कनिष्ठ अभियंता के पद रिक्त हैं। इस सेक्शन का जिम्मा तकलेच विभाग के जेई को दिया है। ऐसे में कैसे हालात सुधरेंगे यह कहना मुश्किल है। विद्युत उपभोक्ताओं ने विभाग को चेताया है कि यदि सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवठी पंचायत के प्रधान संजीव कायथ ने कहा कि इस समस्या के सिलसिले में उन्होंने हाल ही में अधिशासी अभियंता विद्युत रामपुर से बात की है। उन्होंने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

विद्युत विभाग तकलेच के सहायक अभियंता अनुराग ने कहा कि कई दिनों से तूफान के चलते तार टूटे हैं। इससे बिजली बाधित है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि पुराने तार के लंबे स्पेस को कम करने, पक्के खंभों की व्यवस्था और तार को नए सिरे से जोड़ने का प्रयास किए जाएंगे। मझाली में ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed