फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Life consecration ceremony in the new temple of deity Sarajpal

Rampur Bushahar News: देवता सराजपाल के नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 16 Feb 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Life consecration ceremony in the new temple of deity Sarajpal
देवता सराजपाल मंदिर में दिवसीय धार्मिक आयोजन में उमड़े श्रद्धालु। संवाद
पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू )। आनी के कोहिला क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध देवता सराजपाल के सानिध्य में देवता के नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस यज्ञ में पूजा पाठ, हवन, शिख फेरी, भजन-कीर्तन और जागरण जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जलोड़ी क्षेत्र के खुन्न, खनी, कोहिला और जलोड़ी फाटी के लोग शामिल हुए। मंदिर में श्रद्धालुओं का स्वागत देवता सराजपाल के कारदार सुनील, राजेंद्र और मंदिर कमेटी के आयोजकों ने किया। कोहिला पाली में स्थित देवता सराजपाल के प्राचीन देव स्थल पर आयोजित इस आयोजन में आनी ब्लॉक के विभिन्न गांवों के लोग भी शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन काफी सालों बाद आयोजित किया गया है। महिला मंडलों और भजन मंडलियों ने भजन गाकर वातावरण को भक्ति में रंग दिया। आयोजन के अंतिम दिन स्थानीय विधायक लोकेंद्र कुमार, रफ्तार ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, श्यामानंद, जिला परिषद सदस्य जीवन ठाकुर सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक लोकेेंद्र कुमार ने कहा कि आनी क्षेत्र के हर गांव में देवी-देवताओं के प्राचीन और भव्य मंदिर हैं, जिनें लोगों की अपार आस्था है। सराजपाल मंदिर के सामुदायिक भवन और सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर हिमालयन शिक्षा समिति के चेयरमेन रफ्तार ठाकुर ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया। आयोजन के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर और ट्रेफिक की व्यवस्थाओं को बेहद प्रभावी ढंग से संभाला गया।

देवता सराजपाल मंदिर में दिवसीय धार्मिक आयोजन में उमड़े श्रद्धालु। संवाद

देवता सराजपाल मंदिर में दिवसीय धार्मिक आयोजन में उमड़े श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed