फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Licenses of 89 drivers cancelled for drink and drive and over speeding

Rampur Bushahar News: ड्रिंक एंड ड्राइव और ओवर स्पीड पर 89 चालकों के लाइसेंस रद्द

Tue, 30 Sep 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में ड्रिंक एंड ड्राइव और ओवर स्पीड पर 89 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। कल्पा खंड में 42 लाइसेंस रद्द किए गए। इनमें 38 ड्रिंक एंड ड्राइव और चार ओवर स्पीड के मामले शामिल हैं। निचार उपमंडल में ड्रिंक एंड ड्राइव के 22 लाइसेंस रद्द किए गए हैं। आठ लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया में हैं। पूह उपमंडल में 25 लाइसेंस रद्द किए गए हैं। इनमें 20 ड्रिंक एंड ड्राइव, एक मोबाइल फोन प्रयोग और चार ओवर स्पीड के मामले हैं। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने शादी के सीजन को देखते हुए अपील की है कि लोग शराब पीकर वाहन न चलाएं और अपने परिचितों को भी इसके लिए जागरूक करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। किसी भी जानमाल का नुकसान न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article