फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   leopard threat in phooh kinnaur

रामपुर बुशहर: तेंदुए से खौफजदा लोगों ने वन विभाग को दिया अल्टीमेटम

Wed, 15 Feb 2023 10:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की पूह पंचायत में बीते तीन माह से तेंदुए का आतंक बरकरार है। इसको देखते हुए अब स्थानीय लोगों ने वन विभाग को अल्टीमेटम जारी कर दिया है। लोगों ने चेताया है कि दो दिन के भीतर अगर विभाग ने तेंदुए को नहीं पकड़ा तो कार्यालय का घेराव करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि वन विभाग की तेंदुए को पकड़ने की सभी प्रयास असफल साबित हो रहे हैं। आए दिन तेंदुआ ग्रामीणों के पालतू पशुओं को निशाना बनाकर उन्हें मौत के घाट उतार रहा है। रिहायशी इलाके में लगातार तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। लोगों ने बताया कि तीन माह में तेंदुआ ग्रामीणों की तीन खच्चर, दो गाय, दो बैल, दो बकरियाें और एक दर्जन से अधिक पालतू कुत्तों का शिकार कर चुका है। तेंदुए के आतंक से ग्रामीण खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। इससे ग्रामीणों का सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अभी तक तेंदुआ पूह बस अड्डे, शांति मोहल्ला, पूह कॉलोनी, रांगासांग और नेशनल हाईवे पांच पर देखा जा चुका है।
विज्ञापन


तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो माह पूर्व क्षेत्र में दो पिंजरे भी स्थापित किए हैं, लेकिन तेंदुआ अब तक इन पिंजरों में नहीं फंस पाया है। विभाग ने इसके बाद रामपुर से विशेष टीम भी बुलाई थी, लेकिन यह टीम भी तेंदुए को नहीं पकड़ पाई। पंचायत प्रधान पूह राजेश नेगी, वार्ड सदस्य तांजिन रापतान, चंद्रकांता नेगी, तांजिन डंडूप नेगी और जय कुमार नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पूह में तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे स्थापित किए गए हैं। दो और पिंजरे जल्द स्थापित किए जाएंगे। वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए की तलाश कर रही है।
मनमोहन सिंह नेगी, रेंज अधिकारी, वन विभाग पूह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed