{"_id":"63c82b381719ba205b736035","slug":"leopard-seen-in-pwd-colony-rampur-rampur-hp-news-sml434268815-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लोनिवि कॉलोनी में तेंदुए की दस्तक से दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लोनिवि कॉलोनी में तेंदुए की दस्तक से दहशत में लोग
विज्ञापन
लोनिवि कॉलोनी रामपुर में दिखा तेंदु्आ
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर से सटी लोक निर्माण विभाग की कॉलोनी में तेंदुआ दिखाई देने से लोग खौफजदा हैं। वन विभाग ने मामले की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में दो पिंजरे स्थापित कर दिए हैं। साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया है। विभाग ने लोगों को रात के समय घर से निकलते समय एहतियात बरतने की अपील की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार रात लोक निर्माण विभाग की कॉलोनी में तेंदुए को घूमते हुए देखा।
इस दौरान तेंदुआ कई घरों के बाहर लगे सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। स्थानीय निवासी अनूप कुमार ने बताया कि मंगलवार रात तेंदुआ उनके घर के पास दिखाई दिया है। इसके बाद कॉलोनी के लोग डर के साये में जीने को मजबूर है। वहीं वार्ड नंबर आठ में साहिल के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में भी तेंदुआ दिखाई दिया है। इसमें तेंदुआ रात के समय सड़क पर चलता हुआ देखा गया है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद विभाग ने सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में दो पिंजरे स्थापित कर दिए हैं। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए दो स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए हैं।
बच्ची को उठाकर ले गए था आदमखोर तेंदुआ
रामपुर शहर में सर्दियां शुरू होते ही तेंदुए का खौफ बढ़ जाता है। इससे पूर्व भी शहर के साथ लगती रचोली पंचायत में आमखोर तेंदुए ने एक छोटी बच्ची को शिकार बनाया था। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए तेंदुए को मारकर लोगों को राहत पहुंचाई थी। अब सर्दियों का मौसम शुरू होने पर एक बार फिर रामपुर शहर के रिहायशी क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र के लोग खौफजदा हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़कर लोगों को राहत दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
वन रक्षक ललित भारती, उदय, सुरजीत की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए तैनात की गई है। विभाग ने दो स्थानों पर कैमरे भी लगाए हैं, जिससे उसकी गतिविधियों पर नजर रखकर पकड़ा जा सके। लोग सुबह सवेरे और शाम ढलने के बाद घरों से बाहर निकलते समय एहतियात बरतें। अगर तेंदुआ दिखता है तो शोर मचाएं।
अजीत कुमार, रेंज अधिकारी वन विभाग रामपुर