फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   leopard injured five people in theog rajgarh area

ठियोग और राजगढ़ में तेंदुए ने पांच लोगों को किया लहूलुहान

Sun, 25 Apr 2021 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के पुलिस थाना देहा और राजगढ़ में तेंदुए ने हमला कर पांच लोगों को लहूलुहान कर दिया है। हादसे में लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को ठियोग में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मौके पर तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया है। वन विभाग और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह के समय एक तेंदुए ने हमला कर 5 लोगों को घायल कर दिया। पुलिस थाना देहा में सूचना मिली कि गांव बागेशवर, डाकघर कुठार में तेंदुए ने लोगों पर हमला किया है। मौके पर एएसआई हरीचंद पहुंचे तो पाया कि तेंदुए ने अनीता शर्मा (32), पत्नी ओमप्रकाश, स्नेहा (11), पुत्री ओम प्रकाश और देवराज (40), पुत्र पूर्णचंद पर को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया है। सभी घायलों को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि यहां से उन्हें शिमला के आईजीएमसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

वहीं मौके पर मृत मिले तेंदुए को वन विभाग ने कब्जे में ले लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। इससे पूर्व तेंदुए ने निर्मला देवी, पत्नी हरि दास, गांव बगल पनौटी, तहसील राजगढ़ पर भी जानलेवा हमला किया। हरिदास ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे तेंदुआ उनके घर में घुसा और पत्नी निर्मला देवी पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह करीब सुबह साढ़े बजे बगल पनौटी गांव का दिनेश कुमार, पुत्र रमेश कुमार जो टमाटर के खेत में सिंचाई करने जा रहा था, पर भी तेंदुए ने हमलाकर उसे जख्मी कर दिया है। राजगढ़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ठियोग अस्पताल में तैनात सोहेल शर्मा ने बताया कि तेंदुए के हमले में घायल सभी लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed