{"_id":"5dc2f2f58ebc3e5b085dd3ef","slug":"lavi-fair-rampur-hp-news-sml313292992","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 में उपमा और साहिल ने लगाई सबसे तेज दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 में उपमा और साहिल ने लगाई सबसे तेज दौड़
विज्ञापन
मिनी मैराथन के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते खेल उप समिति लवी मेला कमेटी के पदाधिकारी।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले से पूर्व बुधवार को रामपुर में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग के सौजन्य से आयोजित इस मैराथन में रामपुर क्षेत्र सैकड़ों स्कूली बच्चों और आम लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मिनी मैराथन को एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंडर -19 वर्ग में उपमा और साहिल ने सबसे तेज दौड़ लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
बुधवार सुबह सात बजे रामपुर के पाटबंगला मैदान से इस मिनी मैराथन को एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लवी मेला खेल कमेटी के अध्यक्ष एवं डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। चार वर्गों में आयोजित इस मैराथन में रामपुर क्षेत्र के स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों ने भाग लिया।
अंडर-19 वर्ग में छात्राओं के लिए पांच किमी दौड़ का आयोजन किया गया। रामपुर के चौधरी अड्डे से मिनी सचिवालय, ब्रौ, जगातखाना, चाटी पुल होते हुए कॉलेज मैदान में दौड़ का समापन हुआ। इसके बाद 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की मैराथन को हरी झंडी दिखाई गई, जो चौधरी अड्डे से मिनी सचिवालय, ब्रौ, जगातखाना, चाटी पुल से आगे ढाई किलोमीटर का यू टर्न लेने के बाद पाटबंगला मैदान में समाप्त हुई। अंडर-19 छात्रा वर्ग में उपमा ने पहला, सुरेखा द्वितीय और दिव्या तृतीय रही। वहीं छात्र वर्ग में साहिल प्रथम, युवराज द्वितीय और निशांत तृतीय स्थान पर रहे। 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बालेश्वर प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय और मनु तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने सभी वर्गों में प्रथम रहे विजेताओं को 5100, द्वितीय को 3100 और तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को 2100 रुपये की नकद राशि और मेडल देेकर सम्मानित किया। वहीं हर वर्ग में सात अन्य विजेताओं को एक-एक हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एसडीएम और डीएसपी रामपुर ने कहा कि नशे से युवा वर्ग को दूर रखने को लेकर यह पहला प्रयास किया गया है। भविष्य में भी इस प्रकार की खेल गतिविधियां करवाई जाएंगी।